गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को निशाने पर लिया

Font Size

‘राहुल गांधी की सोच में हमेशा द्वंद रहा है क्योंकि उनका पालन पोषण दो संस्कृतियों में हुआ है’’

चण्डीगढ़, 3 फरवरी :  हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि ‘‘उनकी सोच में हमेशा द्वंद रहा है क्योंकि उनका पालन पोषण दो संस्कृतियों में हुआ है’’।

श्री विज ने आज टवीट करते हुए कहा कि ‘‘राहुल गांधी को एक भारत में दो भारत नजर आना स्वाभाविक है क्योंकि उनका पालन पोषण दो संस्कृतियों में हुआ है मां सोनिया गांधी इटालियन थी और पिता राजीव गांधी भारत के थे। इटली और भारत की संस्कृति में पल कर बड़े हुए हैं वह। उनकी सोच में हमेशा द्वंद रहा है।’’

गौरतलब हैं कि कांग्रेस नेता ने गत दिवस संसद में ब्यान दिया था कि दुनिया में अब दो भारत हैं, एक भारत जो कि सिर्फ अमीरों के लिए है, वहीं दूसरा भारत गरीबों के लिए है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page