प्रधानमंत्री ने 26 सितंबर की ‘मन की बात’ के लिये देशवासियों से सुझाव आमंत्रित किये

Font Size

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों का आह्वान किया है कि वे ‘मन की बात’ की 81वीं श्रृंखला के लिये अपने विचारों से अवगत करायें, जिसका प्रसारण रविवार, 26 सितंबर, 2021 को होगा। ‘मन की बात’ के लिये विचार नमो एप्प और मायगव एप्प पर दर्ज कराये जा सकते हैं। इसके अलावा टेलीफोन नंबर 1800-11-7800 पर भी संदेश रिकॉर्ड कराया जा सकता है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः

“इस महीने की #MannKiBaat के लिये कई दिलचस्प सुझाव मिल रहे हैं, जिसका प्रसारण 26 तारीख को होना है। नमो एप्प और मायगव एप्प पर अपने विचार साझा करते रहें या अपना संदेश 1800-11-7800 पर रिकॉर्ड करायें।

https://t.co/OR3BUI1rK3”

 

 

You cannot copy content of this page