अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन जिला इकाई की बैठक का आयोजन : पांच अहम् निर्णय लिए गये

Font Size

गुरूग्राम : अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन की जिला बैठक में समाज को मजबूत करने और संगठित करने के लिए आगामी दो माह में पांच बङे आयोजन करने का निर्णय लिया गया।

अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के गुरुग्राम जिला महामंञी अमित गुप्ता के कार्यालय अशोक विहार पर आयोजित बैठक में महाराजा अग्रसेन की 1000 फोटो प्रतिमा को अग्र परिवारों में अगले सप्ताह से घरों और व्यापारिक संस्थानों पर स्थापित कराने हेतु 8 टीम बनाकर कार्य करने का निर्णय लिया गया . इसके अलावा महाराजा अग्रसेन जयंती पर संस्था की जिला इकाई का भव्य कार्यक्रम करना निर्धारित किया गया । नवम्बर माह में दीपावली महापर्व पर जिला परिचय सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया जिसमें संगठन की शक्ति का प्रदर्शन भी किया जायेगा।

सभी कार्यक्रम जिला स्तरीय होंगे और युवा सम्मेलन जिला सदस्य परिवार न्यूनतम 5000 परिवारों का हो यह लक्ष्य निर्धारित किया गया।
जिला अध्यक्ष राजीव मित्तल द्वारा टीम के सभी सदस्यों से एकजुटता से संगठित होकर समाज को एक सूञ में पिरोने हेतु संकल्पबद्ध होने का आह्वान किया गया।

बैठक मे जिला महामंञी अमित गुप्ता , आशीष गुप्ता , गिरीश सिंगला  बी एल अग्ग्र्वाल  , हेमन्त गुप्ता  , प्रमोद गुप्ता  , सचिन गर्ग  , रवि अग्रवाल  ज्वेलर्स , तनिष्क गर्ग, संजय और राहुल बैठक में सम्मिलित रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page