भारत की पुरुष हॉकी टीम ने तीन बार की ओलंपिक चैम्पियन ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराया, सेमिफिनल में प्रवेश

Font Size

नई दिल्ली : भारत की पुरुष हॉकी टीम ने तीन बार की ओलंपिक चैम्पियन ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया.लगभग 41 साल के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम के लिए दिलप्रीत सिंह ने सातवें, गुरजंत सिंह ने 16वें और हार्दिक सिंह ने 57वें मिनट में गोल दागा । ब्रिटेन के लिए एकमात्र गोल सैमुएल वार्ड 45वें मिनट में कर पाया ।

उल्लेखनीय है कि अब सेमीफाइनल में भारत का सामना विश्व चैम्पियन बेल्जियम से होगा. बेल्जियम ने तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में स्पेन को 3-1 से हराया है । बेल्जियम को हराकर भारत 1980 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचना चाहेगा, जब उसने स्पेन को हराकर अपना आठवां स्वर्ण पदक जीता था।

Table of Contents

You cannot copy content of this page