सड़क दुर्घटना में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा घायल

Font Size

बक्सर : रेल राज्य मंत्री व दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा घायल हो गए हैं। शुक्रवार की देर शाम वे यूपी के गोरखपुर में आयोजित परिवर्तन यात्रा से लौटकर एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी आगे चल रही गाड़ी से टकरा गयी। घायल मंत्री को गोरखपुर के अपोलो अस्पताल ले जाया गया। जहां एक्सरे के बाद पता चला कि उनके बाएं(लेफ्ट)  हाथ की कोहनी में चोट आयी है।

 

डाक्टरों के अनुसार हड्डी टूटी है। फिलहाल उनके हाथ पर प्लास्टर चढ़ा दिया गया है। उनके साथ चल रहे लोगों ने बताया कि दुर्घटना अचानक हो गयी। काफिले के आगे चल रही गाड़ी के सामने अचानक एक बच्चा आ गया। उसे बचाने के लिए उस गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगाया। इतने में मंत्री की गाड़ी उससे जा टकराई। इस दुर्घटना में किसी अन्य के हताहत होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना गोरखपुर से सटे नौसढ़ पुलिस चौकी के पास देर शाम हुयी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page