अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक

Font Size

-नगर निगम गुरुग्राम के अतिरिक्त आयुक्त सुरेंद्र सिंह की समीक्षा 

गुरुग्राम : नगर निगम गुरुग्राम के अतिरिक्त आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जिला स्तर पर मनाने के लिए चल रही तैयारियों को लेकर आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर योग दिवस को सफल बनाने के लिए सभी तैयारिया पूरी कर ली गई है।

कोविड 19 के प्रोटोकॉल को देखते हुए इस बार योग दिवस के उपलक्ष में जिला में सिर्फ 50 स्थानों पर ही योग कार्यक्रम निर्धारित किये जा रहे है। सभी स्थानों पर केवल 50 लोगों के एकत्रित होने की अनुमति दी गयी है।

बैठक में उन्होंने सभी संबधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला में निर्धारित किए गए सभी स्थानों पर सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का उचित प्रबंध किया जाए। संबंधित विभाग के अधिकारी योग दिवस कार्यक्रम में स्वच्छ पेयजल, बिजली, एलईडी, प्रतिभागियों को दी जाने वाली टी-शर्ट आदि की व्यवस्था करें। साथ ही निर्धारित किए गए सभी 50 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था के साथ-साथ बैकड्राप, फ्लेक्स इत्यादि की व्यवस्था सभी संबंधित विभाग 20 जून तक सुनिश्चित कर लें।
इस अवसर पर उन्होंने सभी जिलावासियों से अपील करते हुए कहा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी जिलावासी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए घर पर रहकर ही योग करते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page