कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदुरप्पा भी कोरोना पोजिटिव

Font Size

नई दिल्ली : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदुरप्पा की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पोजिटिव मिली है. उन्हें डाक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह जानकारी उन्होंने स्वयं ट्विटर के माध्यम से दी है. उन्होंने पिछले दिनों में उनसे मिलने वालों को भी टेस्ट कराने और सावधानी बरतने को कहा है.

उन्होंने कहा है कि उन्हें आरम्भ में बुखार की शिकायत हुई. इस पर उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया और उसकी रिपोर्ट आज पोजिटिव आई.

Table of Contents

You cannot copy content of this page