Font Size
नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय मिडिया सेल के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आज पोजिटिव आई है. उन्होंने स्वयं को होम आइसोलेट कर लिया है. उन्होंने पिछले पांच दिनों में उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों से सावधानी बरतने और सेल्फ आइसोलेट करने की सलाह दी है. उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व सुरजेवाला गुरुग्राम में प्रसिद्द समाजसेवी मदन लाल ग्रोवर के निधन पर उनके प्रताप नगर स्थित आवास पर शोक संतप्त परिवार से भी मिलने आये थे.
अपनी रिपोर्ट की जानकारी उन्होंने स्वयं ट्वीटर के माध्यम से दी है.

