अमेरिका के रक्षा मंत्री का तीन दिवसीय भारत दौरा 19 मार्च से

Font Size

नई दिल्ली। संयुक्त राज्य अमेरिका के रक्षा मंत्री जनरल लॉयड जे ऑस्टिन 19 से 21 मार्च 2021 तक भारत का दौरा करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ वार्ता करेंगे।

यात्रा के दौरान दोनों पक्षों द्वारा द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के तौर-तरीकों पर चर्चा और क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों एवं स्वतंत्र, खुला एवं समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बनाये रखने के साझे हितों पर विचार विमर्श करने की संभावना है। रक्षा सहयोग के बारे में चर्चा इस बात पर भी केंद्रित होगी कि दोनों देश अपने सैन्य बलों के बीच आपसी सहयोग एवं रक्षा व्यापार और उद्योग सहयोग को कैसे मजबूत कर सकते हैं।

अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत रक्षा मंत्री ऑस्टिन की यह यात्रा भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी की मजबूती को दर्शाती है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page