पुष्पा वीरेंद्र गनेदीवाला बॉम्बे उच्च न्यायालय की अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त

Font Size

नई दिल्ली : राष्ट्रपति ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 224 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का उपयोग करते हुए, पुष्पा वीरेंद्र गनेदीवाला को 13 फरवरी, 2021 से प्रभावी, एक वर्ष की अवधि के लिए बॉम्बे उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है।

इस संबंध में विधि और न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग द्वारा कल एक अधिसूचना जारी की गई। न्यायमूर्ति श्रीमती पुष्पा वीरेंद्र गनेदीवाला, 26 अक्टूबर, 2007 को जिला न्यायाधीश के रूप में न्यायिक सेवा में शामिल हुईं और उन्होंने महाराष्ट्र राज्य के विभिन्न अदालतों में न्यायिक अधिकारी के रूप में कार्य किया है।

उन्होंने महाराष्ट्र न्यायिक अकादमी तथा भारतीय मध्यस्थता केंद्र और प्रशिक्षण संस्थान, उत्तान में संयुक्त निदेशक के रूप में तथा बॉम्बे उच्च न्यायालय  में रजिस्ट्रार (सतर्कता) एवं रजिस्ट्रार जनरल के रूप में भी कार्य किया है। उन्हें 13 फरवरी, 2019 से प्रभावी दो साल की अवधि के लिए बॉम्बे उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।  

Table of Contents

You cannot copy content of this page