हवन व पूजा-अर्चना के बाद हुए भंडारे के साथ हुआ श्रीमद्भागवत कथा का समापन

Font Size

जुरहरा, (भरतपुर) रेखचन्द्र भारद्वाज : कस्बे पुराने रामलीला मैदान में विगत 7 दिनों से चल रही श्रीमद् भागवत सप्ताह का गुरुवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। कस्बा निवासी राम अवतार खंडेलवाल ने बताया कि जुरहरा कस्बे में पिछले 7 दिनों से पुराने रामलीला मैदान में श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा का आयोजन किया जा रहा था. इसमें कनवाड़ा से कथावाचक पंडित सुरेशानंद शास्त्री के द्वारा कस्बेवासियों को श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कराया जा रहा था। गुरुवार की सुबह हवन तथा दोपहर को आयोजित हुए भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा का समापन किया गया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page