दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार

Font Size

जुरहरा, (भरतपुर) रेखचन्द्र भारद्वाज: स्थानीय थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।

थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव कुकरपुरी थाना जुरहरा निवासी जुनिबा पत्नि मौसिम, पुत्री आमिन ने पिनगवां जिला नूंह मेवात हरियाणा निवासी अपने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज के लिये उसे प्रताडित करने का मामला दर्ज कराया था। उसने पति पर घर से निकाल देने की लिखित शिकायत गत 09 दिसम्बर 2020 को थाना जुरहरा में की थी। इसमें जुरहरा थानाधिकारी राजवीर सिंह द्वारा मामले की जांच के बाद उक्त मामले के नामजद आरोपी पीड़िता के पति मौसिम पुत्र हनीफ, निवासी पिनगवां, जिला नूंह, मेवात हरियाणा को गिरफतार किया गया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page