सुनार समाज कल्याण समिति का गठन : अध्यक्ष पद के लिए आशीष वर्मा के नाम का ऐलान, महावीर वर्मा बने महासचिव

Font Size

गुरुग्राम: गुरुग्राम में आज सुनार समाज कल्याण समिति का गठन किया गया . शहर के प्रमुख बाजार जेकबपुरा में एक समारोह आयोजित किया गया। इसमें उपस्थित समाज के सभी प्रमुख लोगों का कहना था कि जिला गुरुग्राम क्षेत्र में सुनार समाज कल्याण समिति का गठन कर समाज के भलाई संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाया जाये. साथ ही समाज के अन्य क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने व सामाजिक प्लेटफोर्म पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराना भी समाज की आवश्यकता है . अधिकतर वक्ताओं का कहना था कि इसके लिए संगठन का होना अनिवार्य है. इसलिए आज इस समिति का गठन किया गया और सुनार समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से आशीष वर्मा के नाम की घोषणा की गई. .

सुनार समाज कल्याण समिति का गठन कर कई पदाधिकारियों का चयन किया गया जिन्हें समाज की भलाई संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी दी गई। सुनार समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष का पद पर आशीष वर्मा का चयन किया गया। उपाध्यक्ष शिव रतन वर्मा जबकि महा सचिव पद की जिम्मेदारी महावीर सिंह वर्मा को दी गई. समिति के ज्वाइंट सेक्रेटरी की जिम्मेदारी बी. सोनी को दी गई। कोषाध्यक्ष सीताराम वर्मा को बनाया गया। लेखा जोखा की जांच करने के लिए दिलीप कुमार सोनी को अधिकृत किया गया । विजेद्र सिंह को पीआरओ और सदस्य के रूप में मनीष सोनी, नितिन सोनी, नवल किशोर सोनी, और कप्तान सिंह को मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर सुनार समाज कल्याण समिति के मुख्य सचिव महावीर वर्मा ने कहा कि हम सुनार समाज के माध्यम से सर्व समाज की भलाई के लिए काम करेंगे। इसमें खासतौर से शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर हमारा पूरा जोर रहेगा।

सुनार समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष आशीष वर्मा ने बताया कि हम इसे जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के लोगों को जोड़ेंगे। और आने वाली पीढ़ी को जागरूक करेंगे क्योंकि वर्तमान पीढ़ी अपने रास्तों से भटक रही है । उन बच्चों को जो कार्य करना चाहिए वह कार्य छोड़कर दूसरी दिशा में चले जाते हैं। इसकी भरपाई परिवार या समाज करता है।

समिति के समारोह के दौरान गुरुग्राम समाज के कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया। इसमें खासतौर से गुड़गांव और दिल्ली के लोग उपस्थित थे समारोह की अध्यक्षता आशीष वर्मा ने की तथा मंच का संचालन समिति के महासचिव महावीर सिंह वर्मा द्वारा किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बालकृष्ण वर्मा थे . दिल्ली और गुरुग्राम से सुनार समाज के आए हुए लोग कौशल वर्मा, दीपचंद वर्मा, शशि कांत वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा और जगदंबे वर्मा आदि भी उपस्थित थे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page