अगले 4 दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

Font Size

नई दिल्ली : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चक्रवात चेतावनी प्रभाग के अनुसार अंडमान सागर में 9 अक्टूबर के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसकी वजह से 2 दिनों के दौरान बंगाल की केंद्रीय खाड़ी, उत्तर आंध्र प्रदेश और ओडिशा तटों से उत्तर-पश्चिम की तरफ तेजी बढ़ने की संभावना है।

मौसम प्रणाली:

उत्तर अंडमान सागर और बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी में 9 अक्टूबर 2020 के आसपास एक नए कम दबाव के क्षेत्र के बनने की संभावना है। अगले दो- तीन दिनों के दौरान क्रमिक तीव्रता के साथ इसके उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की अधिक संभावना है।

फिलहाल पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आस-पास के ओडिशा तट पर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। 5 अक्टूबर तक इसके वहां पर बने रहने और उसके बाद कम होने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद चक्रवाती परिसंचरण के कारण इसके 6 अक्टूबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ने की संभावना है, जो 7 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगा।

(i) बारिश की चेतावनी

बारिश (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में)

 9 और 10 अक्टूबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश (6.5-12 सेंटीमीटर)और अत्यधिक भारी (12-20 सेंटीमीटर) बारिश होने की संभावना है।

बारिश (ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल);

अगले 4 दिनों के दौरान बंगाल के उत्तर पश्चिमी खाड़ी और उससे सटे ओडिशा तट पर बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव में, ओडिशा, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में व्यापक रूप से भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा में 04-06 अक्टूबर के दौरान, झारखंड में 04, 06 और 07 अक्टूबर को झारखंड और बिहार में 06 था 07 अक्टूबर तथा छत्तीसगढ़ में 4 से 7 अक्टूबर के बीच भारी बारिश होने की संभावना है।

ताजा निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव में, 11 से 13 अक्टूबर, 2020 के दौरान ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है।

(ii) हवा की चेतावनी

9 और 10 अक्टूबर को उत्तरी अंडमान सागर, पूर्व मध्य और आस-पास के दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। 10 और 11 अक्टूबर को बंगाल की केंद्रीय खाड़ी के ऊपर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से और 11 अक्टूबर को उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा तटों तथा बंगाल की उत्तरी खाड़ी से सटे हुए इलाकों में तेज हवा चलने की संभावना है ।

(iii) समुद्र की स्थिति

9 और 10 अक्टूबर को उत्तर अंडमान सागर, पूर्व मध्य और आस-पास के दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के क्षेत्रों, 10 और 11 अक्टूबर को बंगाल की मध्य खाड़ी तथा 11अक्टूबर को बंगाल की उत्तरी खाड़ी में में समुद्र तेज लहरें उठ सकती हैं;

(iv) मछुआरों की चेतावनी

मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 9 और 10 अक्टूबर को अंडमान सागर, पूर्वी मध्य और आस-पास के दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, 10 और 11 अक्टूबर को बंगाल की केंद्रीय खाड़ी और 11 अक्टूबर को उत्तरी बंगाल की खाड़ी में ना जाएं।

सिस्टम के अपडेट के लिए कृपया www.rsmcnewdelhi.imd.gov.in और www.mausam.imd.gov.in पर जाएं।

संपर्क: चक्रवात चेतावनी विभागमौसम विज्ञान महानिदेशालयभारत मौसम विज्ञान विभागपृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कार्यालय। फोन: (91) 11-24652484, फैक्स: (91) 11-24643128, 24623220, ई-मेल: [email protected]वेबसाइट: rsmcnewdelhi.imd.gov.in

कृपया स्थान विशेष पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए मौसम ऐप (MAUSAM APP) कृषि संबंधी सलाह के लिए मेघदूत (MEGHDOOT APP) और बिजली कड़कने संबंधी चेतावनी के लिए दामिनी ऐप (DAMINI APP) डाउनलोड करें।

You cannot copy content of this page