पूर्व मंत्री जवाहर सिंह के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बांटे फल

Font Size

जुरहरा, ( भरतपुर) रेखचन्द्र भारद्वाज: कस्बे के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंडल जुरहरा के अध्यक्ष गजराज आर्य के नेतृत्व में मंगलवार को पूर्व मंत्री डांग विकास बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जवाहर सिंह बेढम के जन्मदिन के पर स्थानीय श्री किरोड़ी लाल स्वर्णकार राजकीय अस्पताल में मरीजों को फलों का वितरण किया। सभी ने पूर्व मंत्री की लंबी आयु की कामना की।

पूर्व मंत्री जवाहर सिंह के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बांटे फल 2


मंडल अध्यक्ष गजराज ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता व धौलपुर जिला प्रभारी पूर्व मंत्री राजस्थान , जवाहर सिंह बेढम के जन्मदिन के अवसर पर कस्बे में श्री किरोड़ी लाल स्वर्णकार राजकीय चिकित्सालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मरीजों को फल वितरित किए गए। सभी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता व पूर्व मंत्री की लंबी आयु की कामना की ।

वहीं भाजपा मण्डल जुरहरा के कार्यकर्ताओं ने महल चौक पर केक काटकर जवाहर सिंह बेढम का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर मुख्य रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा जिला संयोजक जुम्मे खान, विनोद मानवी, महामंत्री सुनील कुमार सहसन, मण्डल उपाध्यक्ष राकेश बघेल नौगावां, महेन्द्र रुहेला, राहुल सोनी, जुरहरा सरपंच लक्ष्मण साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page