कांग्रेस पार्टी ने कैम्ब्रिज एनेलिटिका मामले पर भाजपा से पूछे तीन सवाल

Font Size

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी ने आज केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद से कई अहम् सवाल दागे हैं और जनता के सामने जवाब रखने की मांग की है. कांग्रेस पार्टी के मिडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर के माध्यम से कहा है कि ऐसा लगता है कि झूठे ट्वीट और झूठा एजेंडा ही भाजपा का एकमात्र रास्ता बन गया है। कांग्रेस ने तो कभी ‘कैम्ब्रिज एनेलिटिका’ की सर्विसेज हायर नहीं की पर भाजपा कैम्ब्रिज एनेलिटिका की क्लाइंट ज़रूर रही है। क़ानून और आई टी मंत्री ये बताते क्यों नही? हमारे सवालों का देश को जबाब दें।

सुरजेवाला ने कहा है कि क्या रविशंकर जी बताएँगे-

1. क्या भाजपा ने कैम्ब्रिज एनेलिटिका-CA और उसकी इंडियन आर्म OBI व SCL की सेवाएँ ली?

2. क्या मिश्न 272 + में कैम्ब्रिज ऐनालिटिका-CA और OBI का सहयोग भाजपा ने लिया?

3. क्या भाजपा ने CA-OBI का इस्तेमाल झारखंड-हरियाणा-महाराष्ट्र-दिल्ली के चुनाव में किया?

Table of Contents

You cannot copy content of this page