मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया दौरा

Font Size

बगहा(पश्चिम चंपारण), 07अगस्त। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को दोपहर वाल्मीकिनगर पहुंचे और गंडक बेराज का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों के साथ गंडक बराज नियंत्रण कक्ष में बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह सड़क मार्ग से होते हुए बाढ़ राहत कैंप गए और वहां किए गए इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की व उन्होंने पीड़ितों से सरकारी की ओर से मिलने वाली राहत के बारे में जानकारी ली और उन्हें हरसंभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

इससे पहले वाल्मीकिनगर में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर हर स्तर से तैयारियां पूरी कर ली गई थी। इसके पहले मुख्यमंत्री दरभंगा में बाढ़ राहत केंद्र का दौरा कर चुके हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page