आंध्र प्रदेश में सैनिटाइजर पीने से नौ लोगों की मौत

Font Size

अमरावती, 31 जुलाई:  आंध्र प्रदेश के प्रकासम जिले में कम से कम नौ लोगों की कथित तौर पर सैनिटाइजर पीने से मौत हो गई।

कुरीचेंदू मंडल मुख्यालय के दौरे पर गए प्रकासम जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कौशल ने बताया कि ये लोग बीते कुछ दिन से सैनटाइजर को पानी और सॉफ्ट ड्रिंक में मिलाकर पी रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम यह जांच भी कर रहे हैं क्या वे सैनिटाइजर का सेवन अन्य नशीले पदार्थों के साथ मिलाकर भी कर रहे थे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि ये लोग बीते दस दिन से सैनिटाइजर पी रहे थे। इलाके में बिकने वाले सैनिटाइजर को जांच के लिए भेजा गया है।’’

कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के कारण कुरीचेंदू में लॉकडाउन है, ऐसे में यहां बीते कुछ दिन से शराब की दुकानें भी बंद चल रही हैं।

बताया जाता है कि शराब के लती सैनिटाइजर पी जाते हैं, क्योंकि उसमें कुछ मात्रा में अल्कोहल भी होता है।

बृहस्पतिवार को सैनिटाइजर पीने से दो भिखारियों और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि छह अन्य की शुक्रवार सुबह मौत हुई। सैनिटाइजर पीने वाले कुछ और लोगों का इलाज चल रहा है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page