आप का अब पंजाब सेक्स स्कैंडल ! 

Font Size

नई दिल्ली :ऐसा लगता है कि आम आदमी पार्टी की कुंडली कुछ विरोधी ग्रहों से ग्रसित हो गया है।  पहले दिल्ली में सेक्स’स्कैंडल और अब पंजाब में भी आप के  नेता का कथित सेक्स स्कैंडल सामने आया है। मंगलवार को चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में आम आदमी पार्टी के असंतुष्ट नेता रविन्द्र सिंह ने गंभीर आरोप लगाया कि संगरूर लोकसभा क्षेत्र में एक साल पहले जुलाई में पर्यवेक्षक बनकर आए विजय सिंह चौहान ने अपनी नौकरानी का शोषण किया था। रविंदर ढिल्लों आम आदमी पार्टी के सुनाम के यूथ विंग के प्रधान हैं।

उन्होंने चौकाने  वाला खुलासा किया कि  जब पार्टी के सीनियर नेता को इसकी शिकायत की गई तो उन्होंने पीड़िता को एक लाख रुपये देकर मामला रफ दफा कर दिया। पार्टी की एक महिला वर्कर की उक्त पीड़िता और उसके पति के साथ फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो भी उनके पास है।

ग़ौरतलब है कि दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप कुमार का सेक्स टेप सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई थी और संदीप को पद से हटाना पड़ा।

उस परेशानी से पार्टी व अरविंद केजरीवाल उबरे नही अब ढिल्लों ने विजय सिंह चौहान पर चारित्रिक आरोप के साथ ही आर्थिक आरोप भी लगा कर पार्टी की छवि को कटघरे में खड़ा कर दिया है। रविन्द्र सिंह ने यह भी कहा है कि संगरूर के सुनाम विधानसभा क्षेत्र से विजय सिंह ने पैसे लेकर अमन अरोड़ा को टिकट दिलाया है।

पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह का कहना है की पार्टी को इस बारे में ना तो कोई शिकायत मिली है  और ना ही उनको इस तरह के आरोपों की जानकारी है। अगर ऐसी कोई बात सबूतों के साथ सामने आएगी तो पार्टी इन आरोपों की जांच करके जरूर कार्रवाई करेगी।

उल्लेखनीय है इससे पहले पंजाब में टिकटों के बदले महिलाओं के शोषण के आरोप दिल्ली के विधायक कर्नल देवेंद्र सेहरावत ने भी लगाया है।  पंजाब के पूर्व संयोजक  सुच्चा सिंह छोटेपुर पर भी टिकट के लिए पैसे लेने का आरोप लगा था। अब एक के बाद एक पंजाब के हर इलाके से नेता इस तरह के आरोपों के साथ सामने आ रहे हैं।

3

Table of Contents

You cannot copy content of this page