विकास दुबे के गुर्गों को शरण देने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Font Size

कानपुर,11 जुलाई। कथित मुठभेड़ में मारे गये विकास दुबे के गुर्गों को शरण देने के आरोप में चौबेपुर पुलिस (कानपुर) ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बिकरू कांड के दो आरोपितों को अपने घर में शरण दी थी। बिल्हौर सीओ संतोष सिंह ने बताया कि आरो‌पितों की पहचान मध्य प्रदेश के ग्वालियर, गोले का मंदिर निवासी ओमप्रकाश पांडेय और सागर ताल‌ के अनिल पांडेय के रूप में हुई है। ये वांछित इनामिया अपराधी शशिकांत पांडेय व शिवम दुबे को शरण दिए थे। दोनों के‌ खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।


वहीं, विकास दुबे के एनकाउंटर में ढेर होने के बाद कृष्णानगर पुलिस (लखनऊ) ने फरार चल रहे उसके छोटे भाई दीप प्रकाश उर्फ दीपक पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। इसी कड़ी में पुलिस ने उसकी पत्नी अंजलि से पता चले बैंक खातों का ब्योरा खंगाला।

दो बैंक खातों का ब्योरा कानपुर से मंगवाया गया। लखनऊ में भी दीप के परिवार का एक बैंक खाता मिला है। वहीं दीप के अभी तक न मिलने पर पुलिस ने उसका गैर जमानती वारंट लेने की कवायद भी तेज कर दी है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page