गुरुग्राम नगर निगम में कई इंजीनियरों का तबादला

Font Size

गुरूग्राम, 1 जुलाई। नगर निगम गुरूग्राम के कामकाज को और अधिक सुचारू रूप से चलाने हेतु नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त विनय प्रताप सिंह द्वारा इंजीनियरिंग विंग का समायोजन किया गया है।

 

निगमायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत डिवीजन-2 क्षेत्र के कार्यकारी अभियंता धर्मबीर मलिक को वार्ड-12 का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा, सहायक अभियंता विक्की कुमार को जोन-1 क्षेत्र की इनफोर्समैंट विंग की जिम्मेदारी दी गई है। सहायक अभियंता हितेष कुमार को वाटर एवं सीवरेज डिवीजन में लगाया गया है, जबकि सहायक अभियंता राकेश जून को जोन-3 क्षेत्र में इनफोर्समैंट विंग की जिम्मेदारी दी गई है।

निगमायुक्त द्वारा सीएंडडी वेस्ट, सॉलिड वेस्ट, प्लास्टिक बैन तथा सेप्टेज मैनेजमैंट टीमों में आऊटसोर्स आधार पर नियुक्त सभी कनिष्ठ अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि वे सीधे संयुक्त आयुक्त (मुख्यालय) इन्द्रजीत कुल्हडिय़ा को रिपोर्ट करेंगे। श्री कुल्हडिय़ा को सुपरवाईजरी ऑफिसर की जिम्मेदारी दी गई है। इन कार्यों पर ओवरऑल कंट्रोल अतिरिक्त निगमायुक्त-4 जसप्रीत कौर करेंगी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page