यूपी के सभी बूचड़खाने तीन दिन के लिये बंद

Font Size


लखनऊ, 22 मार्च। कोरोना विषाणु का प्रकोप रोकने की कोशिश में जुटी उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी बूचड़खानों को अगले तीन दिन के लिये बंद करने का आदेश दिया है।

राज्य के पशुधन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर सभी बूचड़खानों को रविवार से अगले तीन दिनों तक बंद रखने के आदेश दिये गये हैं।

उन्होंने कहा कि इस आदेश की अवहेलना करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page