बीएसपी विधायक पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज

Font Size

लखनऊ,तीन फरवरी । आजमगढ़ के मुबारकपुर क्षेत्र से बसपा विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोपों के तहत एक मामला यहां रविवार को दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक बसपा विधायक की कंपनी पूर्वांचल प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड में काम करने वाली एक युवती ने गोमती नगर थाने में दर्ज कराये मामले में शाह आलम पर छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगाया है।
गोमतीनगर सहायक पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने कहा कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। युवती का आरोप है कि विधायक कंपनी में ऊंचे ओहदे और मोटी तनख्वाह का लालच देकर उससे नाजायज संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था, जिससे इनकार करने पर उसे गत 14 जनवरी को कंपनी से बर्खास्त कर दिया गया। मामले में कंपनी के सहायक महाप्रबंधक अक्षित कपूर और एचआर मैनेजर सुमिता को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page