मंदिर में मूर्ति खंडित करने का आरोपी गिरफ्तार

Font Size

बलिया (उप्र)। बलिया जिले के नरही क्षेत्र में एक मंदिर की मूर्ति खंडित करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि कोटवा नरायणपुर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भगवान कार्तिकेय और नन्दी की मूर्ति को शनिवार की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने खण्डित कर दिया था।

इस संबंध में मंदिर के पुजारी शशिधर पाण्डेय ने मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने इस मामले में आज अजय कुमार राम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

सूत्रों के मुताबिक, अजय ने प्रारंभिक जांच में मूर्ति खण्डित करने का जुर्म स्वीकार कर लिया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page