सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने चीफ आफ डिफेंस स्टाफ के सृजन को मंजूरी दी

Font Size

नयी दिल्ली। सुरक्षा मामलों पर मंत्रिमंडल समिति ने चीफ आफ डिफेंस स्टाफ :सीडीएस: के सृजन को मंगलवार को मंजूरी प्रदान कर दी । आधिकारिक सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी ।

1999 में कारगिल समीक्षा समिति ने सरकार को एकल सैन्य सलाहकार के तौर पर चीफ आफ डिफेंस स्टाफ के सृजन का सुझाव दिया था ।

सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट समिति ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल के नेतृत्व वाली उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट को मंजूरी दे दी । इस समिति ने सीडीएस की जिम्मेदारियों और ढांचे को अंतिम रूप दिया था।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को घोषणा की थी कि भारत में तीनों सेना के प्रमुख के रूप में सीडीएस होगा।

Table of Contents

You cannot copy content of this page