दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचीं प्रियंका

Font Size

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को राजधानी लखनऊ पहुंचीं।

वह यहां अपने प्रवास के दौरान संगठन की विभिन्न बैठकों में हिस्सा लेंगी।

प्रियंका सुबह चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर पहुंची, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह माल एवेन्यू स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर पहुंची।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और उनकी नई टीम की नियुक्ति के बाद यह प्रियंका का पहला दौरा है।

लल्लू ने बताया कि संगठन की बैठकों के अलावा प्रियंका 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली ‘भारत बचाओ रैली’ की तैयारियों का जायजा भी लेंगी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page