भाजपा का संकल्प पत्र जनभावनाओं के अनुरूप होगा : रामबिलास शर्मा

Font Size

भिवानी:  शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि भाजपा जनहितैषी कार्य हरियाणा में कर रही है,जिसका आम जनता को लाभ मिल रहा है। इसी कड़ी में आने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी द्वारा ये संकल्प पत्र संकलन यात्रा को शुरू किया है। यह यात्रा  विधानसभा के प्रत्येक गांव-गांव में जाएगी और चुनाव के लिए संकल्प पत्र हेतु सुझाव लेगी। लोगों द्वारा दिये गये सुझाव भावनाओं के अनुरूप भाजपा हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र तैयार करेगी तथा इन्हीं बिंदुओं के आधार पर अगले पांच साल प्रदेश का विकास करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की विधानसभाओं में यह यात्रा तीन दिन ओर शहरी क्षेत्र की विधानसभाओं में दो दिन रहेगी ।  शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि 2014 का चुनाव नरेंद्र मोदी के नाम पर लड़ा गया था लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के काम को देश की जनता सम्मान दिया है । शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमजोर वर्ग के लिए अनेक जनहित  के कार्य किए हैं । जबकि विपक्ष नरेंद्र मोदी को कोसने तक ही सिमट कर रह गया है ।

उन्होने कहा कि  सबका साथ-सबका विश्वास के सिद्धांत पर अंत्योदय का लक्ष्य ही मोदी सरकार की प्राथमिकता है। देश एवं प्रदेश का हर आदमी भाजपा सरकार की योजनाओं एवं नीतियों का खुले दिल से तारीफ कर रहा है देश में जब से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी है देश दिन दुगनी और रात चौगुनी उन्नति कर रहा है ।

श्री शर्मा ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में प्रदेश में जो अभूतपूर्व विकास हुआ है वह 60 साल पर भारी है । ऐसे परिवारों को सरकारी नौकरी मिली जिन्होंने कभी स्वप्न में भी नहीं सोचा था कि उनके बच्चों को भी सरकारी नौकरी मिलेगी  । क्योंकि उनके कोई राजनीतिक आका नहीं थे । हमारी सरकार ने पारदर्शिता से सरकारी भर्ती की है यह एक बड़ा उदाहरण है ।

शिक्षा मंत्री शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा 75 सीटें जीतेगी । प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी ।इस दौरान भाजपा नेता रीतिक वधवा, प्रदीप कुमार, इंद्र, रामलाल, सहित अनेक भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page