जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने जापान जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी

Font Size

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 समिट में हिस्सा लेने के लिए जापान के ओसाका जाएंगे। जी-20 समिट 27 से 29 जून तक चलेगा। पीएम मोदी के समिट में हिस्सा लेने की जानकारी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि यह छठी बार होगा जब पीएम मोदी 27-29 जून को होने वाले जी-20 समिट में हिस्सा लेंगे। पीएम की द्विपक्षीय बैठकें भी होंगी। वह कुछ बहुपक्षीय बैठकों में भी भाग लेंगे। सुरेश प्रभु जापान के ओसाका में जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के शेरपा होंगे।

गौरतलब है कि अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, ब्रिटेन और अमेरिका जी-20 के सदस्य हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page