हंसराज हंस के बाद अब दलेर मेहंदी भी भाजपा में शामिल

Font Size

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी में सितारों के आने का सिलसिला जारी है। मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की मौजूदगी में शुक्रवार को दिल्ली कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार हंस राज हंस, केंद्रीय मंत्री और चांदनी चौक से उम्मीदवार हर्ष वर्धन और पार्टी के अन्य नेता भी इस मौके पर मौजूद थे। कुछ दिन पहले ही हंसराज हंस भाजपा में शामिल हुए थे और उन्हें उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से टिकट भी मिल गया। बता दें कि दलेर मेहंदी, हंसराज हंस के समधी हैं। मेहंदी की बेटी की शादी हंस के बेटे से हुई है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page