घाटी में महिला पुलिसकर्मियों को हिजबुल की खुली धमकी, इस्तीफा दो या गोली खाओ !

Font Size

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में जिस तरह से आतंकियों ने तीन पुलिसवालों को अगवा कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया है, उसके बाद यहां के हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। तीनों पुलिसकर्मियों की हत्या के पीछे कथित रूप से हिजबुल मुजाहिदीन का हाथ है। हिजबुल ने अब महिला पुलिसकर्मियों को खुली धमकी दी है और उनके नाम को भी हिटलिस्ट में शामिल किया है। हिजबुल ने धमकी दी है कि अगर महिला पुलिसकर्मी अपने पद से इस्तीफा नहीं देती हैं तो उनका भी यही हश्र होगा।

सोशल मीडिया के जरिए हिजबुल की ओर से कहा गया है कि हम महिला एसपीओ और कॉस्टेबल से अपील करते हैं कि वह अपने पद से इस्तीफा दे दें, लेकिन अगर वह ऐसा नहीं करती हैं तो गोली खाने के लिए तैयार रहे। यह नियम उन सभी लोगों के लिए लागू होता है जिनका भारत से संपर्क है।

साथ ही हिजबुल की ओर से पुलिस अधिकारियों की एक लिस्ट भी जारी की घईी है, जिसमे इनकी तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर साझा किया गया है, इन लोगों को धमकी दी गई है कि वह अपने पद से इस्तीफा दे दें वरना मरने के लिए तैयार रहे।

इस लिस्ट को व्हाट्सएप पर साझा किया गया है। एक अन्य पोस्ट जिसे उर्दू में लिखा गया है उसमे कहा गया है कि भाइयों नौकरी से इस्तीफा दे दो वरना सिर में गोली खाने के लिए तैयार रहो। आपको बता दें कि शुक्रवार को हिजबुल ने तीन एसपीओ को अगवा कर लिया था, जिनका शव बरामद किया गया था। इन तीनों के नाम फिरदौस अहमद, कुलवंत सिंह और निसार अहमद धोबी था। इन सभी को उनके घर से अगवा किया गया था, जिसके बाद उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page