बीएसपी के जिला पंचायत सदस्य की दिल्ली में गोली मार कर हत्या

Font Size

नई दिल्ली। मीडिया की खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के एक जिला पंचायत सदस्य की दिल्ली में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई । मृतक का नाम दिलशाद है। वह अपने परिवार के साथ दिल्ली के ओखला में रहता था। खबर है कि बदमाशों ने दिल्ली के बाटला हाउस इलाके में दिलशाद को गोलियों का निशाना बनाया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और खबर लिखे जाने तक हत्यारों का पता नहीं चल सका था।

दिलशाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के चुनाव चिह्न पर मेरठ के वार्ड नंबर 34 से जिला पंचायत का चुनाव लड़ा था और विजयी हुआ था। चर्चा यह है कि दिलशाद प्रॉपर्टी का काम भी करता था।

सोमवार शाम बाटला हाउस के पास हरी मस्जिद से नमाज पढ़ने के बाद बाहर निकल रहा था कि तभी उस पर अंधाधुध फायरिंग शुरू हो गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Table of Contents

You cannot copy content of this page