केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने राहुल गांधी को नाली का कीड़ा कहा !

Font Size

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर अश्विनी चौबे ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बड़ा ही बेतुका बयान दिया है। उन्होंने बड़े बोल बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष की तुलना एक कीड़े से कर दी।

उन्होंने यहां तक कह दिया कि राहुल गांधी को मेंटल सिजोफ्रेनिया की बीमारी है और उन्हें मेंटल अस्पताल में भर्ती करा देना चाहिए।बिहार के बक्सर सीट से सांसद चौबे ने राहुल की तुलना नाले के कीड़े से करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आकार गगन की तरह है, वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष नाला के कीड़े के समान हैं।

अश्विनी चौबे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द कहने वाले राहुल गांधी खुद नाली के कीड़े के समान हैं और वह खुद कांग्रेस मुक्त भारत बना कर रहेंगे।” साथ ही अश्विनी चौबे ने महागठबंधन को ठगबंधन करार दिया और कहा कि महागठबंधन के नेताओं को जनता की हाय लगी है।

उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधा और कहा कि मूर्ख पशुओं का चारा खा जाने वाले नेताओं को आज जेल में रहना पड़ रहा है। जिन गरीबों के साथ आरजेडी के नेताओं ने धोखाधड़ी किया है। उनका रूह जिंदगी भर जेल में रहने को मजबूर करेगी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page