भारत की झोली में 15 वां गोल्ड : प्रणव बर्धन व शिवनाथ सरकार ने किया कब्जा

Font Size

जकार्ता। भारत की झोली में एक और स्वर्ण आ गया। प्रणब बर्धन और शिभनाथ सरकार ने 18वें एशियाई खेलों के 14वें दिन शनिवार को पुरुषों की युगल स्पर्धा का स्वर्ण पदक झटक लिया है। 60 साल के प्रणब और 56 साल के शिभनाथ सरकार की जोड़ी ने 384 अंक हासिल किया और इसके साथ ही देश के लिए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। भारत की सूची में यह 15वां स्वर्ण है।

जाहिर है यह भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि भारत ने 1951 में दिल्ली में खेले गए पहले एशियाई खेलों में जीते गए 15 स्वर्ण पदक की अब बराबरी कर ली है। भारत के ही सुमित मुखर्जी और देबाब्रत मजूमदार 333 अंक लेकर नौवें स्थान पर रहे। सुभाष गुप्ता सपन देसाई की भारतीय टीम 306 अंकों के साथ 12वें स्थान पर रही।

You cannot copy content of this page