दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 शव मिले, आत्महत्या की आशंका

Font Size

नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मिले एक परिवार के ग्यारह सदस्य के शवों ने देश को हिला कर रख दिया है।यह घटना बुराड़ी क्षेत्र के संत नगर की है जहां दो मंजिला घर में सात महिलाएं और चार पुरुषों के शव मिले है। संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश खुराना ने बताया है कि, “इनमें से कुछ फंदे से लटके मिले जबकि कुछ के शव जमीन पर पड़े हुए थे। आश्चर्यजनक रूप से इनके हाथ और पैर बंधे हुए थे।”

अधिकारी ने बताया कि “प्रथम ²ष्टया लगता है कि इन्होंने आत्महत्या की है लेकिन हत्या के अन्य संभावित एंगल से भी जांच की जा रही हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही हैं। खुराना ने कहा, “तीन किशोरों सहित सात महिलाओं और चार पुरुषों के शव पाए गए हैं। इस घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

बताया जाता है कि मृतकों में से दो भाई भूपिंदर और ललित सिंह हैं। इनमें से भूपिंदर किराने की दुकान चलाते थे, जबकि ललित सिंह बढ़ई की दुकान चलाते थे। दोनों घर से ही व्यवसाय करते थे। खुराना ने कहा, “दुकान रोजाना सुबह छह बजे खुल जाती थी लेकिन जब आज सुबह 7.30 बजे तक दुकान नहीं खुली तो एक पड़ोसी दूध खरीदने के लिए गया। जांच करने पर पड़ोसी ने घर का दरवाजा खुला पाया, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page