राहगिरी में स्नेह और ममता बरसात !

Font Size

 

राहगिरी में स्नेह और ममता बरसात ! 2झज्जर : झज्जर में आज राहगिरी के अवसर पर स्नेह और ममता की अद्भुत मिसाल देखने को मिली।
मंच पर कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि ओम प्रकाश धनखड़ को स्मृति चिह्न दिया गया। मंत्री महोदय ने कार्यक्रम स्थल से सबसे छोटे बच्चे को स्टेज पर आने के लिए आमंत्रित किया। मंच पर पूजा नाम की बच्ची आई। मंत्री ने पूजा को अपना स्मृति चिह्न उन्हें भेंट किया। जब ये पता चला कि पूजा का आज जन्मदिवस भी है। मंत्री महोदय ने बच्चे को पुष्पगुच्छ भी भेंट किया।

इसी कार्यक्रम में ममता की मिसाल भी देखने को मिली।
कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड जब कैरमबोर्ड खेल रहे थे तब इसी क्षेत्र की महिला आई। माता स्वरूप महिला ने कहा कि ओम प्रकाश आया है। उस माँ ने अपने आशीष दिया। मंत्री ओ पी धनखड का सिर पुचकारकर ममता उड़ेली।

Table of Contents

You cannot copy content of this page