देवघर में तीसरे सोमवार के लिए पुख्ता प्रबंध

Font Size

 

देवघर : ।भादो माह की तीसरी सोमवारी की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गयी हैं एवं भक्तो के लिए पानी, बिजली व सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। सुल्तानगंज से जल भर कर बाबा बैद्यनाथधाम आ रहे कांवरियों को मौसम की मेहरबानी के चलते पैदल यात्रा करने में आसानी हो रही है। साधारण बम के अतिरिक्त आज डाक बम को भी काफी संख्या में यहाँ आते देखा गया।
आज सुबह कांवरियों की कतार जलसार चिल्ड्रेन पार्क तक थीं। मंदिर में सुबह 5ः05 बजे जलार्पण शुरू होते हीं चारों ओर बाबा का जयघोष सुनाई पड़ने लगा। लोग शांतिपूर्ण ढंग से जलार्पण कर मंगलकामना करते नजर आए। इस प्रकार आज शाम तक कुल 26,499 काँवरियों के द्वारा जलार्पण किया गया; जिनमें से प्रवेश कार्ड के माध्यम से जलार्पण करने वाले काँवरियों की संख्या 26,186 है। वहीं 313 लोगों ने शीघ्रदर्शनम् कूपन के जरिये पूजा-अर्चना की।

Table of Contents

You cannot copy content of this page