सड़क दुर्घटना में दो मजदूर भाईयों की मौत

Font Size
 
पुन्हाना : पुन्हाना शिकरावा मार्ग पर एक तेज गति अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे काम कर रहे दो मजदूर भाईयों को रोंद डाला। जिससे दोनों मजदूर भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। पुन्हाना सिटी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मांड़ीखेड़ा अलआफिया अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
पुन्हाना सिटी चौकी प्रभारी समसुद्दीन ने बताया कि पुन्हाना शिकरावा मार्ग पर रिलायंस की केबल डालने का काम चल रहा था। जिसमें मन्तराम पुत्र रामसिंह (15) व उदयपाल पुत्र रामसिंह(26) निवासी मध्यप्रदेश कार्य कर रहे थे। तभी सामने से कोई अज्ञात वाहन आया और उनमें टक्कर दे मारी। जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 
सिटी चौकी प्रभारी समसुद्दीन ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया जाएगा। 

Table of Contents

You cannot copy content of this page