अग्रवाल वैश्य समाज में प्रदेश स्तरीय संगठन का विस्तार, श्रीनिवास गुप्ता एवं अधिवक्ता एमपी जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त

Font Size

भिवानी अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने विभिन्न पदों पर जिम्मेदार पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है, जिससे समाज की गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी।

ये जानकारी देते हुए महासचिव राजेश सिगला ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्रीनिवास गुप्ता बहादुरगढ़ और एमपी जैन सफीदों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कई अनुभवी और सक्रिय सदस्यों को शामिल किया गया है, जिनमें अमरनाथ गुप्ता पानीपत, डॉ. विकास गुप्ता कैथल, दिलीप खंडेलवाल रेवाड़ी, प्रवीण गुप्ता घरौंडा, ललित बंसल बल्लभगढ़़, प्रदीप अग्रवाल यमुनानगर, रोशन लाल गोयल गुरुग्राम, संजय जिंदल फरीदाबाद, सुरेश पांडविया चरखी दादरी और प्रमोद बंसल झज्जर को बनाया गया है।

संगठन में उपमहामंत्री पद पर श्री हरिओम मित्तल भाली रोहतक को नियुक्त किया गया है। मंत्री पद की जिम्मेदारी प्रेम चंद बंसल बहादुरगढ), अंकुश जैन रोहतक, हरिओम अग्रवाल पिहोवा, डॉ. राजेश गुप्ता सोनीपत, वेद प्रकाश गर्ग कैथल और राजेश गर्ग चरखी दादरी को सौंपी गई है। प्रदेश प्रवक्ता के रूप में डॉ. प्रदीप गोयल शाहाबाद और नवदीप बंसल डबवाली को नियुक्त किया गया है। संगठन मंत्री के पद पर सुमित गर्ग कुरुक्षेत्र, विनोद गोयल गन्नौर, प्रेम गर्ग रेवाड़ी और विनोद सिंगला सफीदों को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा प्रदेश संयुक्त मंत्री के रूप में सुरेश गुप्ता नीलोखेड़ी, मोहित बंसल नरवाना, मनीष मित्तल कुरुक्षेत्र और सतीश बंसल उकलाना को शामिल किया गया है। सिगला ने बताया की प्रचार सचिव पद पर उमेश गर्ग होडल, महावीर मित्तल सफीदों, राजीव गर्ग नरवाना और आदर्श गर्ग तावडू को नियुक्त किया गया है। प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य समाज को संगठित कर उसकी भागीदारी को सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़ाना है।

उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों का सहयोग आवश्यक है। नई टीम के गठन से समाज की एकता और मजबूती को नई दिशा मिलेगी तथा समाज के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा और उन्नति सुनिश्चित हो सकेगी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page