पंजाब प्रांत में संगठन विस्तार हेतु विनोद सिंगला प्रभारी व राजेश अग्रवाल सहप्रभारी नियुक्त

Font Size

चंडीगढ़। अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब प्रांत के लिए प्रभारी एवं सहप्रभारी की नियुक्ति की गई है। ये जानकारी देते हुए समाज के महासचिव बलराम गुप्ता ने बताया कि समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने पंजाब में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और संगठित करने के उद्देश्य से विनोद सिंगला कैथल को पंजाब प्रांत का प्रभारी तथा राजेश अग्रवाल जीरकपुर को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। दोनों पदाधिकारियों को समाज की इकाइयों के गठन, समन्वय और विभिन्न कार्यक्रमों के सफल संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने कहा कि समाज के नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि नव-नियुक्त पदाधिकारी अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं सक्रिय सहयोग से पंजाब प्रांत में वैश्य समाज को एक नई दिशा देंगे। साथ ही, संगठन की एकता को मजबूत करने, सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता ने कहा कि यह नियुक्तियां समाज के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए की गई हैं और इससे पंजाब में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों पदाधिकारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए नव-नियुक्त प्रभारी एवं सहप्रभारी को शुभकामनाएं दी हैं और आशा व्यक्त की है

Table of Contents

You cannot copy content of this page