मनमुटाव और कटुता को त्यागकर एक-दूसरे के साथ प्रेमपूर्वक आगे बढ़ें : अशोक बुवानीवाला

Font Size

जीरकपुर। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि मन के मैल को मिटाकर समाज को जोडऩे का अवसर है। ये उद्गार अग्रवाल वैश्य समाज के अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने स्थानीय पाम रिसोर्ट में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान बतौर मुख्यातिथि उपस्थितजनों को रंगो के त्यौहार होली की शुभकामनाऐं देते हुए कहें। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमें अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं और आपसी संबंधों को मजबूत करते हैं। अग्रवाल वैश्य समाज सदैव सामाजिक समरसता, सेवा भावना और संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक रहा है। हमें मिलकर समाज की नई पीढ़ी को संस्कार और नेतृत्व की प्रेरणा देनी होगी। उन्होंने कहा कि आज के इस होली मिलन समारोह में जिस उत्साह और अपनत्व का वातावरण बना है, वह समाज की एकता और समरसता का परिचायक है। हमारे त्योहार हमें यह संदेश देते हैं कि हम मनमुटाव और कटुता को त्यागकर एक-दूसरे के साथ प्रेमपूर्वक आगे बढ़ें।

बुवानीवाला ने कहा कि आज की तेज रफ्तार जिंदगी में त्योहार कई बार सिर्फ एक दिन का आयोजन बनकर रह जाते हैं, लेकिन हमारे संस्कारों में यह सामाजिक समरसता और पारिवारिक एकता का माध्यम रहे हैं। होली हमें सिखाती है कि भिन्नताओं के बावजूद हम एक हैं। उन्होंने कहा कि समाज तभी मजबूत होता है जब उसके लोग केवल औपचारिक रूप से नहीं, बल्कि भावनात्मक रूप से भी जुड़े हों, जैसे अनेक रंग मिलकर एक सुंदर चित्र बनाते हैं, वैसे ही समाज के विविध विचार और व्यक्तित्व मिलकर एक मजबूत समुदाय का निर्माण करते हैं।

समारोह की अध्यक्षता कर रहें मानसा विधायक डॉ. विजय सिंगला ने कहा इस दौर में अग्रवाल समाज का एक होना बहुत जरूरी है। विधायक सिगला ने कहा कि होली का त्यौहार एक विचार है रिश्तों को जोडऩे का, परंपराओं को संजोने का और समाज को संगठित रखने का। यदि हम इसके संदेश को अपने जीवन में उतार लें, तो हर दिन होली की तरह रंगीन, सौहार्दपूर्ण और आनंदमय बन सकता है।

कार्यकारी अध्यक्ष पवन अग्रवाल एवं विनोद सिंघल ने भी उपस्थितजनों को होली शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि नई पीढ़ी के लिए यह आवश्यक है कि वे त्योहारों को केवल मनोरंजन के रूप में न देखें, बल्कि उनकी सांस्कृतिक और सामाजिक गहराई को समझें। जब बच्चे और युवा अपने बड़ों के साथ बैठकर त्योहार मनाते हैं, परंपराओं की कहानियां सुनते हैं और उनके पीछे के आदर्शों को समझते हैं, तभी संस्कारों की यह विरासत सुरक्षित रहती है।

इस अवसर पर पऺजाब प्रदेश प्रभारी राजेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष अमित जैन, महासचिव मिठन गर्ग, राकेश गर्ग, महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ मीना गर्ग, जीरकपुर महिला अध्यक्ष डॉ मीनाक्षी जैन, जितेंद्र मित्तल, हरी ओम सिंगला विजय जिऺदल, अर्जन गोयल, सुशील गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, प्रदीप गोयल, डॉ. विकास गुप्ता, अधिवक्ता पवन गर्ग सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

You cannot copy content of this page