बेणीदास जी महाराज की समाधि पर भव्य मेला 22 मार्च को ढाना में

Font Size

भिवानी । संत बेणीदास जी महाराज की पावन समाधि पर आगामी 22 मार्च को श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत मेले का आयोजन हर्षोल्सास के साथ किया जा रहा है। ये जानकारी देते हुए अखिल भारतीय श्रीदादू सेवक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने बताया कि समीपी गांव ढ़ाणा लाडनपुर में यह मेला प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक आस्था, सामाजिक एकता और संत-संस्कृति के संदेश के साथ मनाया जाएगा।

मेले के दौरान दूर-दराज से आने वाले संत महात्मा, साधु-संत एवं श्रद्धालु समाधि स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे और संत बेणीदास जी महाराज के उपदेशों का स्मरण करेंगे। उन्होंने बताया कि मेले में बुवानीवाला परिवार, चैधरी परिवार, तुहीरामका परिवार एवं रतेरिया परिवार सहित आस-पास के क्षेत्रों से नवयुगल एवं नवजात बच्चांे के जात-झडूले संस्कार पूर्ण करेंगे। उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल लोक आस्था का केंद्र है, बल्कि सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का भी माध्यम है।

You cannot copy content of this page