आदर्श महिला महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

Font Size

भिवानी, 26 जनवरी। आदर्श महिला महाविद्यालय परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता तथा समिति के सदस्यों के कर-कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।


मुख्य अतिथि अजय गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का प्रतीक है। हमारा संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय के अधिकार देता है, साथ ही नागरिक कर्तव्यों का बोध भी कराता है। उन्होंने छात्राओं से संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने और समाज के प्रति जिम्मेदार भूमिका निभाने का आह्वान किया।
महाविद्यालय के महासचिव अशोक बुवानीवाला ने कहा कि गणतंत्र का वास्तविक अर्थ नागरिकों को प्राप्त अधिकारों और जिम्मेदारियों से जुड़ा है। 26 जनवरी वह दिन है, जब भारत के नागरिकों को सच्चे अर्थों में अपनी पहचान और अधिकार मिले।


इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति डॉ. सुरेश गुप्ता ने स्वस्थ जीवनशैली पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार संपूर्ण स्वास्थ्य जांच अवश्य करवानी चाहिए। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और सकारात्मक सोच को स्वस्थ समाज की आधारशिला बताया।

आदर्श महिला महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस 2


महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने अपने संदेश में कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारा दायित्व है कि हम संविधान के आदर्शों को अपने आचरण में उतारें और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए कार्य करें। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को भी जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने देशभक्ति नृत्य, समूह गायन, सितार वादन और कविता पाठ की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अतिथियों और दर्शकों में देशप्रेम की भावना को और प्रबल किया।

आदर्श महिला महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस 3


आयोजन समिति में डॉ. अपर्णा बत्रा, डॉ. रेणू, डॉ. नूतन, डॉ. मोनिका सैनी और प्राध्यापिका नेहा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में सुंदरलाल अग्रवाल, पवन केडिया, नंदकिशोर अग्रवाल, पवन बुवानीवाला, विजय किशन धारेडूवाला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


समारोह का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण और एकता के संकल्प के साथ किया गया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page