Font Size
जुरहरा, जिला डीग रेखचन्द्र भारद्वाज : क़स्बे के श्री खाटूश्याम मंदिर से 31 अगस्त रविवार को तृतीय डाक ध्वजायात्रा खाटूधाम के लिए प्रेमपीठ तिजारा के पीठाधीश्वर श्रीकृष्ण मोहनाचार्य के सानिध्य में रवाना होगी जो अगले दिन अलसुबह श्रीखाटूधाम में पहुंचेगी जहां ध्वजा पताका को श्याम चरणों में समर्पित किया जाएगा। श्री श्याम सखा मंडल जुरहरा के अध्यक्ष प्रमोद खंडेलवाल ने बताया कि क़स्बे के श्रीखाटूधाम मंदिर में रविवार को सुबह पूजा-अर्चना के बाद क़स्बे में बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसके बाद डाक ध्वजायात्रा में शामिल श्याम प्रेमी ध्वजा यात्रा के साथ पैदल ही खाटूधाम के लिए रवाना होंगे। डाक ध्वजायात्रा का रास्ते में दर्जनों स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

