न्यायमूर्ति सूर्य कांत, सर्वोच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष मनोनीत

Font Size

गुरुग्राम, 15 नवंबर। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम रमेश चंद्र ने बताया कि न्यायमूर्ति सूर्यकांत को सर्वोच्च न्यायालय लीगल सर्विसेज कमिटी एससीएलएससी के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत को भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना द्वारा मनोनीत किया गया है।

सचिव ने बताया कि इस आशय की अधिसूचना 12 नवंबर 2024 को आधिकारिक राजपत्र में नालसा द्वारा प्रकाशित भी की गई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले यह पद न्यायमूर्ति बी आर गवई के पास था जिन्हें हाल ही में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। सर्वोच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति सभी के लिए न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है विशेष रूप से समाज के हाशिए पर पड़े और वंचित वर्गों के लिए जिन्हें देश के सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंचने में वित्तीय या सामाजिक बाधाओं का सामना करना पड़ता है

। सर्वोच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति का उद्देश्य सभी के लिए, विशेष रूप से समाज के वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को, जो आर्थिक या सामाजिक बाधाओं का सामना करते हैं, सर्वोच्च न्यायालय में न्याय प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करना है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page