प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने हलफनामे में महत्वपूर्ण जानकारी का खुलासा नहीं किया : भाजपा

Font Size

नई दिल्ली :  भारतीय जनता पार्टी की ओर से  कांग्रेस महासचिव और वायनाड लोकसभा क्षेत्र से संसदीय उपचुनावी मैदान में उतरी  कांग्रेस प्रयाशी प्रियंका गांधी पर लगातार राजनीतिक हमला किया जा रहा है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आज पत्रकार वार्ता में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे विश्व में सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी राजनीतिक परिवार कोई है, तो वो गांधी परिवार है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जब अपनी संपत्ति को सार्वजनिक करने की बात आती है, तो ये लोग सोचते हैं कि संविधान को तार-तार कर देंगे, कानून को झुका देंगे, जनता को बेवकूफ बना देंगे। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह इस बात पर प्रकाश डालता है कि गांधी परिवार का मानना ​​है कि वे कानून से ऊपर हैं, यही कारण है कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाल ही में दायर अपने हलफनामे में महत्वपूर्ण जानकारी का खुलासा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा दायर किए गए हलफनामे पर 2 दिन पूर्व भाजपा ने इसी मंच से कुछ सवाल उठाए थे। इसमें बड़ी प्रमुखता से रॉबर्ट वाड्रा द्वारा गांधी परिवार के संरक्षण से किए गए भ्रष्टाचार का मुद्दा प्रमुख है। गौरव भाटिया ने कहा कि वो हलफनामा कम, गांधी परिवार के भ्रष्टाचार का कबूलनामा ज्यादा था। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही कांग्रेस के अध्यक्ष (जो दलित समाज से आते हैं) के अपमान का मुद्दा हमनें उठाया था। जो धोखा और फरेब भारत की जनता के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी ने किया है, उसको हम आज उजागर करेंगे और प्रश्न पूछेंगे।

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने अपने एक आदेश में ये निर्देश दिए हैं कि कोई भी प्रत्याशी हो, उसे अपना आपराधिक इतिहास, अपने और अपने जीवनसाथी के assets और liabilities बतानी होंगी। लेकिन प्रियंका गांधी ने अपने हलफनामे में essential information नहीं बताई हैं। उन्होंने संविधान की 19 1 ए का हवाला देते हुए कहा कि इससे जनता को किसी भी चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी की पुरी डिटेल जानने का आधिकार है. लेकिन प्रियंका गांधी ने इसका का उल्लंघन किया है .

उन्होंने कहा कि प्रियांका गांधी ने अपने नामांकन पत्र के हलफनामें के नॉन डिस्क्लोजर में ए जे एल के शेयर की जानकारी नहीं दी . यह जानकारी उन्होंने छिपाई. भाजपा प्रवक्ता ने सवाल किया कि प्रियंका गांधी ने विस्तृत जानकारी क्यों नहीं दी . उन्हें इस सम्बन्ध में प्रेसवार्ता क्र बताना चाहिए.

गौरव भाटिया ने रोबर्ट वाड्रा पर हमला बोलते हुए कहा कि व्यक्तिगत कर्ज के कालम में प्रियंका गांधी ने पाने पति के केवल 3 कंपनियों में पार्टनर होने का खुलासा किया है जबकि वे 5 कंपनियों में वे पार्टनर हैं .

 

 

Leave a Reply

You cannot copy content of this page