क्या आप जल शक्ति मंत्रालय से राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 लेना चाहते हैं ? करिए आवेदन

Font Size

नई दिल्ली : जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय ने राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार (एनडब्‍ल्‍यू) 2024  के लिए आवेदन मांगे हैं। सभी आवेदन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (www.awards.gov.in) के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आप पोर्टल या विभाग की वेबसाइट (www.jalshakti-dowr.gov.in) पर जा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2024 है।

पुरस्कार के लिए पात्रता:

जल संरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाला कोई भी राज्य, जिला, ग्राम पंचायत, शहरी स्थानीय निकाय, स्कूल/कॉलेज, संस्थान (स्कूल/कॉलेज के अलावा), उद्योग, नागरिक समाज या जल उपयोगकर्ता संघ पुरस्‍कार के लिए आवेदन के पात्र हैं।

ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र:

‘सर्वश्रेष्ठ राज्य’ और ‘सर्वश्रेष्ठ जिला’ श्रेणियों के विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। शेष श्रेणियों में – ‘सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत’, ‘सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय’, ‘सर्वश्रेष्ठ स्कूल/कॉलेज’, ‘सर्वश्रेष्ठ संस्थान (स्कूल/कॉलेज के अलावा)’, ‘सर्वश्रेष्ठ उद्योग’, ‘सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज’, ‘सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ’ और ‘सर्वश्रेष्ठ उद्योग’, विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र के साथ नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार क्रमशः 2 लाख रुपये, 1.5 लाख रुपये और 1 लाख रुपये हैं।

चयन प्रक्रिया:

राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के सभी आवेदनों की जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की स्क्रीनिंग समिति द्वारा जांच की जाती है। शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदनों को एक सेवानिवृत्त सचिव स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता वाली निर्णायक समिति के समक्ष रखा जाता है। इसके बाद, जल संसाधन विभाग, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के संगठनों जैसे केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) और केंद्रीय भूजल बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी) द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदनों की सत्‍यपरकता की जांच की जाती है। निर्णायक समिति सत्‍यपरकता की जांच रिपोर्ट के आधार पर आवेदनों का मूल्यांकन करती है और विजेताओं की सिफारिश करती है। समिति की सिफारिशें केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को अनुमोदन के लिए प्रस्तुत की जाती हैं। विजेताओं के नाम उपयुक्त तारीख को घोषित किए जाते हैं और एक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाता है जिसमें विजेताओं को भारत के माननीय राष्ट्रपति या भारत के माननीय उपराष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

पुरस्कारों का विवरण:

क्रम सं. पुरस्कार की श्रेणी पात्र संस्था पुरस्कार पुरस्कारों की संख्या/पुरस्कार राशि
1.  

सर्वश्रेष्ठ राज्य

 

राज्य सरकार/ संघ राज्य क्षेत्र ट्रॉफी के साथ

प्रशस्‍तिपत्र

पुरस्कार
2. सर्वश्रेष्ठ जिला जिला प्रशासन/

डीएम/डीसी

ट्रॉफी के साथ

प्रशस्‍तिपत्र

पुरस्कार

 

(पांचों क्षेत्रों अर्थात् उत्तरी, दक्षिणी, पश्चिमी, पूर्वी और उत्तर पूर्वी में प्रत्येक से एक पुरस्कार)

3. सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत नकद पुरस्कार और

ट्रॉफी के साथ

प्रशस्‍तिपत्र

पुरस्कार

 

प्रथम पुरस्कार: 2 लाख रुपये

दूसरा पुरस्कार: 1.5 लाख रुपये

तीसरा पुरस्कार: 1 लाख रुपये

4. सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय शहरी स्थानीय निकाय नकद पुरस्कार और

ट्रॉफी के साथ

प्रशस्‍तिपत्र

पुरस्कार

 

प्रथम पुरस्कार: 2 लाख रुपये

दूसरा पुरस्कार: 1.5 लाख रुपये

तीसरा पुरस्कार: 1 लाख रुपये

5. सर्वश्रेष्ठ स्कूल या कॉलेज स्कूल कॉलेज नकद पुरस्कार और

ट्रॉफी के साथ

प्रशस्‍तिपत्र

पुरस्कार

 

प्रथम पुरस्कार: 2 लाख रुपये

दूसरा पुरस्कार: 1.5 लाख रुपये

तीसरा पुरस्कार: 1 लाख रुपये

6. सर्वश्रेष्ठ संस्थान

(स्कूल/कॉलेज के अलावा)

संस्थाएं/आरडब्लूए/धार्मिक संगठन नकद पुरस्कार और

ट्रॉफी के साथ

प्रशस्‍तिपत्र

  1. पुरस्कार

(i) परिसर उपयोग के लिए 2 पुरस्कार (प्रथम पुरस्कार: 2 लाख रुपये; द्वितीय पुरस्कार: 1.5 लाख रुपये)

(ii) कैम्पस के अलावा अन्य के लिए 1 पुरस्कार (पुरस्कार: 2 लाख रुपये)

7. सर्वश्रेष्ठ उद्योग लघु/मध्यम/बड़े पैमाने के उद्योग नकद पुरस्कार और

ट्रॉफी के साथ

प्रशस्‍तिपत्र

पुरस्कार

प्रथम पुरस्कार: 2 लाख रुपये

दूसरा पुरस्कार: 1.5 लाख रुपये

तीसरा पुरस्कार: 1 लाख रुपये

8. सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज पंजीकृत गैर सरकारी संगठन/नागरिक समाज नकद पुरस्कार और

ट्रॉफी के साथ

प्रशस्‍तिपत्र

पुरस्कार

 

प्रथम पुरस्कार: 2 लाख रुपये

दूसरा पुरस्कार: 1.5 लाख रुपये

तीसरा पुरस्कार: 1 लाख रुपये

9. सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ जल उपयोगकर्ता संघ नकद पुरस्कार और

ट्रॉफी के साथ

प्रशस्‍तिपत्र

पुरस्कार

 

प्रथम पुरस्कार: 2 लाख रुपये

दूसरा पुरस्कार: 1.5 लाख रुपये

तीसरा पुरस्कार: 1 लाख रुपये

सरकार के ‘जल समृद्ध भारत’ के लक्ष्‍य को पूरा करने की दिशा में देश भर के राज्यों, जिलों, व्यक्तियों, संगठनों आदि द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्य और प्रयासों को मान्यता देने और उन्‍हें प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय जल पुरस्कार (एनडब्ल्यूए) की शुरुआत की गई थी। इसका उद्देश्य जनता को पानी के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें सर्वोत्तम जल उपयोग तौर-तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। राष्ट्रीय जल पुरस्कारों का उद्देश्य हितधारकों को देश में जल संसाधन प्रबंधन के प्रति समग्र दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है क्योंकि धरती पर मौजूद जल और भूजल जल चक्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन उद्देश्यों को प्राप्‍त करने के लिए, विभाग द्वारा वर्ष 2018 में राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के पहले संस्करण की शुरुआत की गई थी। पहले राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2018  में 14 श्रेणियों के अंतर्गत 82 विजेताओं को सम्मानित किया गया था। दूसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2019 में 16 श्रेणियों के अंतर्गत 98 विजेताओं को सम्मानित किया गया, तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2020 में 11 श्रेणियों के तहत 57 विजेताओं को सम्मानित किया गया, चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2022 में 11 श्रेणियों के तहत 41 विजेताओं को सम्मानित किया गया और पांचवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2023 में 09 श्रेणियों में 38 विजेताओं को सम्मानित किया गया। कोविड महामारी के कारण 2021 के लिए राष्ट्रीय जल पुरस्कारों का आयोजन नहीं हो पाया था।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page