जगन्नाथ बाल आश्रम में ग्रीष्मकालीन शिविर का हुआ समापन

Font Size

-रुचिकर कक्षाओं से बच्चों का होता है सर्वांगीण विकास ; कमलेश शास्त्री

गुरुग्राम, 10 जुलाई। जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं उपायुक्त निशांत यादव के मार्गदर्शन में बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित किया गया ग्रीष्मकालीन शिविर जगन्नाथ आश्रम बाल गृह में आज संपन्न हो गया। समापन समारोह में मंडल बाल कल्याण कमलेश शास्त्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

मंडल बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि निश्चित रूप से शिविर के दौरान इन रुचिकर कक्षाओं के आयोजन से विद्यार्थियों में छुपे हुए गुणों का विकास होगा और वे अपनी प्रतिभा का उचित प्रदर्शन कर सकेंगे और राष्ट्र निर्माण में भागीदार होंगे । जिला बाल कल्याण अधिकारी डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि इस शिविर के दौरान ब्यूटी वैलनेस, पेंटिंग और डांसिंग आदि गतिविधियों को पूरे ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों को सिखाया गया। बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार कलात्मक विधाएं सिखाईं गईं।

जगन्नाथ आश्रम बाल गृह की छात्राओं ने मुख्य अतिथि के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्राओं ने हरियाणवी समूह नृत्य एवं एकल नृत्य द्वारा हरियाणवी संस्कृति की छटा बिखेरकर सभागार को रोमांचित कर दिया |

कार्यक्रम में सुपरवाइजर मीनाक्षी यादव, सुपरिटेंडेंट गीता बत्रा, मीना काउंसलर, लिपिक प्रदीप सिंहमार, परमजीत कौर तथा ग्रीष्मकालीन शिविर के स्टाफ सहित अन्य कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे |

Table of Contents

You cannot copy content of this page