राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 223 में निहित अधिकारों का प्रयोग करते हुए न्यायमूर्ति रवि विजय कुमार मलीमथ को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया हैI वे 01, जुलाई 2021 को अपना पदभार ग्रहण करेंगेI वे हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति लिंगप्पा नारायण स्वामी का स्थान लेंगेI विधि एवं न्याय मंत्रालय ने इस सम्बन्ध में आज एक अधिसूचना जारी की हैI