वाईएमसीए फरीदाबाद का जर्मन कंपनी बॉश लिमिटेड के साथ तकनीकि करार

हरियाणा के जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (वाईएमसीए) फरीदाबाद ने ऑटोमेशन प्रौद्योगिकी पर इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से जर्मन कंपनी बॉश लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में उभरती ऑटोमेशन तकनीक पर आधारित एक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित होने वाले प्रशिक्षण केंद्र को लेकर विश्वविद्यालय ने कंपनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

Read more

हरियाणा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति वर्ष 2025 तक सम्पूर्ण रूप से होगी लागू :  मनोहर लाल

हरियाणा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 का वर्ष 2025 तक सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में औपचारिक रूप से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस नीति के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रदेश में ड्रॉप आउट रेट कम करके प्रत्येक बच्चे को स्कूल तक लाया जाएगा, ताकि शिशु अवस्था से ही उसके सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जा सके।

Read more

मेडिकल/डेंटल कोर्स में ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को मिला 2021 -22 सत्र में आरक्षण का तोहफा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शैक्षणिक वर्ष2021-22 से स्नातक और स्नातकोत्तर मेडिकल/डेंटल कोर्स (एमबीबीएस/एमडी/ एमएस/डिप्लोमा/बीडीएस/एमडीएस) के लिए अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) योजना में ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का एक ऐतिहासिक फैसला लिया है।

Read more

प्रधानमंत्री ने की घोषणा : 8 राज्यों के 14 इंजीनियरिंग कॉलेज 5 भारतीय भाषाओं में पढ़ाई शुरू करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020’ के तहत सुधारों का एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र से जुड़े नीति निर्माताओं, देश भर के विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में कई पहलों का शुभारंभ भी किया।

Read more

हरियाणा बोर्ड का सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा मार्च-2021 का परिणाम घोषित

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा सीनियर सैकेण्डरी (नियमित/कम्पार्टमैंट/स्वयंपाठी) परीक्षा मार्च-2021 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है । इस परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। किसी भी परीक्षार्थी न तो अनुतीर्ण किया गया है और न ही किसी का कम्पार्टमैंट आया है। परीक्षा परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वैबसाईट www.bseh.org.in पर देखा जा सकता है।

Read more

नेशनल रिसर्च फाउंडेशन देश में अनुसंधान परितंत्र को सुदृढ़ बनाएगा : धर्मेन्द्र प्रधान

केंद्र सरकार देश में अनुसंधान परितंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए एक राष्‍ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (एनआरएफ) का गठन करने करने जा रही है। एनआरएफ की परिकल्‍पना एक व्‍यापक संरचना के रूप में की जा रही है, जो अनुसंधान एवं विकास, शिक्षा क्षेत्र तथा उद्योग के बीच संपर्कों में सुधार लाएगी।

Read more

You cannot copy content of this page