सरकारी हॉस्पिटल को पार्किंग बना दिया और अपने आलीशान ऑफिस बना लिए : फ़ाज़िलपुरिया

Font Size

-जेजेपी प्रत्याशी ने राव इंदरजीत पर साधा निशाना कहा , मौजूदा सांसद ने गरीबो के लिए अस्पताल और कालेज नहीं बनवाए 
– मतदाता का एक वोट तय करेगा क्षेत्र के बच्चों का भविष्य

13 मई, 2024, गुरुग्राम| जैसे जैसे मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है, प्रत्याशी चुनाव प्रचार की तरफ अपना पूरा जोर लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं| गुरुग्राम लोकसभा सीट से जननायक जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रत्याशी मशहूर गायक और युवाओं में खासे लोकप्रिय राहुल यादव फ़ाज़िलपुरिया भी चुनावी मोड में आ चुके हैं| पिछले कई महीनों से वो गाँव गाँव अपने क्षेत्र की जनता के बीच लगातार घूम रहे हैं| चुनाव मतदान का दिन करीब आते ही उन्होंने भी अपने प्रचार की रफ़्तार बढ़ा दी है| सोमवार को फ़ाज़िलपुरिया ने बामडौली, फाजलवास और चांदला दूगरवास सहित करीब डेढ़ दर्जन जगहों पर रैलियों और जनसभाओं में जनसंवाद किया| राहुल फ़ाज़िलपुरिया दूरस्थ इलाकों में लोगों के बीच जा जाकर उनकी सुध ले रहे हैं| गाँव और शहर दोनों की जनता फ़ाज़िलपुरिया से लगातार जुड़ती नज़र आ रही है|

कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर पर सीधा निशाना साधते हुए राहुल फ़ाज़िलपुरिया ने कहा कि वो पहले ये बताएं कि गुड़गांव में उनका घर कहाँ है? वो ये भी बताएं कि जीतने के बाद वो कितने दिन गुड़गांव में रहने वाले हैं? जनता को अपनी समस्याएं बताने के लिए क्या अब मुंबई जाना पड़ेगा? जनता नासमझ नहीं है| वो अब किसी के झांसे में नहीं आने वाली है| जिन्हें गुड़गांव की समस्या के बारे में ही नहीं पता, वो उस समस्या का समाधान क्या करेंगे| फ़ाज़िलपुरिया ने कहा कि एक तरफ एक ऐसा प्रत्याशी है जो यहाँ का है ही नहीं, दूसरे ऐसे हैं जिन्होंने मन्त्री होने के बावजूद पिछले बीस वर्षों में जनता को कुछ नहीं दिया| जनता के बीच जाने की बात तो दूर रही, उन्हें तो अपने महल की चारदीवारी से निकलना तक गवारा नहीं है| राजनीति जनसेवा का काम है जिसमें समर्पण की ज़रुरत होती है| लेकिन ये बात वर्तमान सरकार की समझ के बाहर है क्योंकि इस सरकार को आम जनता से कोई लेना देना नहीं है| इस सरकार को केवल उद्योगपतियों का हित नज़र आता है| आम जनता की समस्याओं से इस सरकार को कोई सरोकार नहीं रह गया है| मौजूदा सांसद ने सरकारी हॉस्पिटल को पार्किंग बना दिया और अपने आलीशान ऑफिस बना लिए लेकिन गरीबो के लिए अस्पताल और कालेज नहीं बनवाए।

राहुल फ़ाज़िलपुरिया ने कहा कि मेरे लिए परिणाम मायने नहीं रखता| मुझे केवल जनता की सेवा से मतलब है| मुझे किसी पद की लालसा नहीं है| मैं बस इतना चाहता हूँ कि जनता को असली मुद्दों से भटकाने का प्रयास न किया जाए| और इस समय राजनितिक षड़यंत्र के तहत यही किया जा रहा है| राहुल ने जनता से कहा कि अपने एक वोट की कीमत समझिये| आप वोट केवल अपने लिए नहीं कर रहे| आपका एक वोट आपके बच्चों के भाविष्य को सीधे तौर पर प्रभावित करता है| आपका एक वोट इस बात का निर्णय करेगा कि आपके बच्चों को अच्छे स्कूलों में दाखिला मिलेगा कि नहीं, आगे की उच्च शिक्षा के लिए उन्हें कितनी दूर जाना पड़ेगा| ऐसी विषम परिस्थिति में जननायक जनता पार्टी की इलाके में एकमात्र विकल्प है| दुष्यंत चौटाला का प्रगतिशील विज़न ही जनता को अव्यवस्थाओं के इस दलदल से बाहर निकल सकता है|

You cannot copy content of this page